मकर संक्रांति से
पहले अशुभ समय
का साया
Dharm
इस बार मकर संक्रांति के पर्व से एक दिन
पहले बहुत अशुभ समय शुरू हो रहा है,
जिसका काला साया अगले 5 दिनों
तक रहेगा।
इस दौरान शुरू किए गए किसी भी काम
का अच्छा नतीजा नहीं निकलता और
व्यक्ति को बहुत तकलीफ भुगतनी
पड़ती है।
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक इस बुरे समय
को मृत्यु पंचक कहा जाता है। वैसे तो हर
महीने पंचक के 5 दिन अशुभ माने
जाते हैं।
लेकिन, इस बार पंचक की शुरुआत शनिवार
के दिन से हो रही है, जिसे इतना खतरनाक
माना जाता है कि इसका नाम ही मृत्यु
पंचक पड़ गया।
इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना
चाहिए। 13 जनवरी को पंचक की शुरुआत
रात 3:19 बजे से होगी, जबकि समापन
18 जनवरी की सुबह 7:59 बजे होगा।
महीने के इन 5 अशुभ दिनों में कभी भी घर
की निर्माण, छत की ढलाई, बिजनेस की
शुरुआत या फिर चारपाई का निर्माण
न शुरू करें।
इतना ही नहीं, पंचक काल में दक्षिण दिशा
में यात्रा करना भी अशुभ माना जाता है,
क्योंकि दक्षिण दिशा में यमदेव का
वास माना जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here