रामलला को कैसे
लगाएं भोग, कहां
पाएं प्रसाद?
Dharm
राम मंदिर में भक्तों को ‘इलायची दाने’ का
प्रसाद दिया जाएगा। यह चीनी और
इलायची को मिलाकर बनाया जाता है।
भक्तों को नि:शुल्क प्रसाद देने के लिए मंदिर
परिसर में ही व्यवस्था की गई है। अभी शुल्क
के साथ प्रसाद की कोई व्यवस्था मंदिर
में नहीं है।
श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटने के लिए मशीनें
लगाई गई हैं। ये मशीनें परिसर में दर्शनार्थियों
के वापसी के रास्ते पर स्थापित हैं।
रामलला को प्रसाद चढ़ाने के लिए भी कड़े
नियम हैं। इसमें रामलला की पसंद के साथ
ही सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान
रखा गया है।
सुरक्षा कारणों से भक्त रामलला के मंदिर में
भगवान को अर्पित करने के लिए नारियल,
फूल माला, शृंगार या कोई और चीज
नहीं ले जा सकते।
कोई श्रद्धालु भगवान को भोग लगाना चाहता है,
तो उसे विशेष अनुमति लेनी पड़ेगी। श्रीराम
जन्मभूमि कैंप ऑफिस से अधिक
जानकारी ले सकते हैं।
अनुमति लेने के बाद भी भक्त भगवान राम को
चढ़ाने के लिए प्रसाद के तौर पर शाकाहारी,
शुद्ध मिठाई और मेवे का भोग ही
लगा सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here