बैंगन दशमी से
बैंगन का क्या
कनेक्शन?
Dharm
हिंदू धर्म में बैंगन दशमी का बड़ा महत्व है।
देश के कई हिस्सों में यह पर्व बड़े धूमधाम
से मनाया जाता है।
जानिए क्या है बैंगन दशमी, यह कब मनाई
जाती है और बैंगन से इसका क्या
संबंध है।
मान्यता है कि आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की
देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु
4 महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं।
भगवान विष्णु के निद्रा में जाने यानी
देवशयनी एकादशी से एक दिन पहले
बैंगन दशमी मनाते हैं।
बैंगन दशमी के दिन भगवान जगन्नाथ को
बैंगन का पराठा, बैंगन भात, बैंगन कढ़ी,
बैंगन की बर्फी, बैंगन की भजिया जैसे
व्यंजनों का भोग लगाते हैं।
बैंगन दशमी के बाद 4 महीने तक तक
बैंगन खाने की मनाही होती है।
इन्हीं 4 महीनों के दौरान बैंगन में कीड़े
लगने की आशंका सबसे ज्यादा होती है।
कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी के बाद
लोग फिर से बैंगन खाना शुरू करते हैं।
इसके अलावा एकादशी, द्वादशी और
तेरस वाली तिथियों के दिन भी बैंगन खाने
की मनाही है। माना जाता है कि इससे
संतान को कष्ट होता है।
शास्त्रों के मुताबिक बैंगन खाने से सात्विक
विचार नष्ट होते हैं और मन में गलत
विचार आते हैं।
बैंगन के साथ दूध, दही खाने से भी
मना किया जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here