अमरनाथ यात्रा
कैसे करें?
Trending
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। इस बार यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
अमरनाथ की यात्रा पर जाने के लिए न्यूनतम उम्र 13 साल और अधिकतम उम्र 70 साल तय की गई है।
यात्रा के लिए जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
अगर आप भी अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं तो ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।
आप मोबाइल एप्लिकेशन से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप डाउनलोड करें।
इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, यस बैंक और जम्मू-कश्मीर बैंक में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।
अमरनाथ धाम की यात्रा करने के लिए 2 रूट हैं। पहला पहलगाम और दूसरा बालटाल।
श्रीनगर से पहलगाम 92 किमी और बालटाल 93 किमी है। पहलगाम से पवित्र गुफा 48 किमी और बालटाल से 14 किमी है।
पहलगाम रूट
इस रूट से गुफा तक पहुंचने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन यह रास्ता आसान है। इसमें खड़ी चढ़ाई नहीं है।
पहलगाम बेस कैंप से चंदनवाड़ी करीब 16 किलोमीटर दूर है। अगला स्टॉप 3 किलोमीटर आगे पिस्सू टॉप है।
पिस्सू टॉप से 9 किमी दूर शेषनाग है। शेषनाग से 14 किमी आगे पंचतरणी है। पंचतरणी से पवित्र गुफा 6 किलोमीटर दूर है।
बालटाल रूटकम समय में पहुंचना हो, तो बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए बालटाल रूट से जा सकते हैं।
इसमें सिर्फ 14 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है, लेकिन एकदम खड़ी चढ़ाई है।
खड़ी चढ़ाई से बुजुर्गों को दिक्कत होती है। इस रूट पर संकरे रास्ते और खतरनाक मोड़ हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here