कान्हा को लगाएं 10 मिठाइयों
का भोग

Dharm

इस जन्माष्टमी बाल-गोपाल को खुश करने के लिए बनाएं ये 10 खास पारंपरिक मिठाइयां।

1. मिश्री-मक्खन
भगवान कृष्ण को मिश्री और माखन बहुत पसंद है। बिना इसका भोग लगाए उनकी पूजा पूरी नहीं होती।

2. मेवा पाग
जन्माष्टमी के लिए यह बेहद खास मिठाई है। कुरकुरी मेवा पाग ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

Click Here

3. लौकी की बर्फी
उत्तर भारत की लोकप्रिय मिठाइयों में से एक लौकी की बर्फी बनाना बेहद आसान है। घी में पकी यह मिठाई लड्डू गोपाल को बहुत पसंद आएगी।

4. मखाने की मिश्री
दूध को पकाकर खूब गाढ़ा कर लें, फिर उसमें मिश्री-मखाने डालकर पका दें। यह कान्हा के मनपसंद भोग में से एक है।

5. मखाने की चिक्की
कुरकुरी और स्वादिष्ट मखाने की चिक्की बनाने के लिए मखाने को भूनें, फिर उसमें गुड़ मिलाकर चिक्की बना लें।

6. सेवई खीर
कार्बोहाइड्रेट्स और एनर्जी से भरपूर यह खीर बनाते समय ड्राई फ्रूट्स जरूर डालें।

7. मूंग दाल हलवा
आप घर पर मूंग दाल का हलवा बना सकते हैं। इसमें समय जरूर लगेगा, लेकिन जन्माष्टमी पर इसके बिना कान्हा का भोग पूरा नहीं होता।

8. मालपुआ
कन्हैया के प्रसाद की बात हो तो मालपुआ भला कैसे भूल सकते हैं। कई मंदिरों में भी मालपुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

9. गुलाब जामुन
भगवान कृष्ण को आप गुलाब जामुन का भोग भी लगा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता।

10. पंजीरी
बिना पंजीरी कोई पूजा पूरी नहीं होती। जन्माष्टमी पर कान्हा को इसका भोग जरूर लगाएं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here