हिंदू धर्म में नागा साधुओं को धर्म के रक्षक के तौर पर देखा जाता है। महादेव के भक्त नागा साधु कुशल योद्धा भी होते हैं।
देश के कई प्राचीन मंदिरों का निर्माण भी नागा साधुओं ने कराया था। आज भी देशभर से भक्त इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
1. बांके बिहारी मंदिर, राजस्थान
भरतपुर स्थित लोहागढ़ में बांके बिहारी मंदिर की स्थापना 600 साल पहले एक नागा साधु ने ही की थी।
एक बार नागा कल्याणगिरि चिंतामणि यमुना में स्नान कर रहे थे। तभी बांके बिहारी की प्रतिमा उनकी गोद में आ गई। उन्होंने भरतपुर में जाकर वह प्रतिमा स्थापित की।
2. गणेश मंदिर, राजस्थान
भरतपुर के इस 500 साल पुराने मंदिर की स्थापना भी नागा साधुओं ने ही की थी। यहां गणेश जी की मूर्ति का मुख पूर्व और दक्षिण की ओर मु़ड़ा हुआ है।
मान्यता है कि यहां बुधवार को अपनी मन्नत लिखकर गणपति के सामने रख देने से वह पूरी हो जाती है। यहां गणेश चतुर्थी के दिन भव्य आयोजन होता है।
3. कंकाली माता, छत्तीसगढ़
रायपुर के कंकालीपारा में स्थित कंकाली माता के मंदिर की स्थापना 13वीं सदी में नागा साधुओं ने की थी। यहां पहले यह श्मशान घाट था।
इस मंदिर में स्थित तालाब के बीचों-बीच भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। नागा साधु यहां कंकाली माता की पूजा के बाद शिवजी की आराधना करते हैं।
हालांकि, इस मंदिर में स्थित महादेव की प्रतिमा अब जल में समा चुकी है, इसलिए शिवभक्त अब उसके दर्शन नहीं कर सकते।
4. शिव मंदिर, उत्तर प्रदेश
मान्यता है कि बागपत स्थित शिव मंदिर का निर्माण 1500 साल पहले नागा साधुओं ने कराया था।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें