भारत के 8 ऐतिहासिक मंदिर
Dharm
भारत के कई ऐतिहासिक मंदिरों से अबूझ रहस्य,चमत्कारिक घटनाएं और मान्यताएं जुड़ी हुई हैं।
हर साल लाखों भक्त इन मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जानिए देश के ऐसे 8 प्रमुख मंदिर और उनसे जुड़ी मान्यताओं के बारे में।
1. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
मान्यता है कि काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन और गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
2. कामाख्या मंदिर, असम
यह मंदिर बहुत ही रहस्यमयी माना जाता है। मान्यता है कि यहां साल में एक बार देवी को मासिक धर्म आता है।
3. केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड
मान्यता है कि महाभारत के बाद पांडव भगवान शिव का दिव्य आशीर्वाद लेने के लिए इसी मंदिर में पहुंचे थे।
4. मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै
मीनाक्षी अम्मन मंदिर माता पार्वती को समर्पित देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए विश्व विख्यात है।
5. जगन्नाथ मंदिर, पुरी
यह चार धामों में से एक है। मान्यता है कि भगवान विष्णु अपने परिवार के साथ यहीं विराजते हैं।
6. सिद्धि विनायक मंदिर, मुंबई
भगवान गणेश को समर्पित यह देश का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। मान्यता है कि यहां नंगे पांव चलने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
7. सोमनाथ मंदिर, गुजरात
यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसका उल्लेख वेदों में भी बताया जाता है।
8. सबरीमाला मंदिर, केरल
यह भगवान अयप्पन का मंदिर है। धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान अयप्पा का जन्म शिव और विष्णु के मोहिनी रूप के मिलन से हुआ।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here