Dharm

इस दीपावली जरूर करें ये 6 काम

1. रंगोली बनाएं
दीपावली पर घर के बाहर सुंदर रंगोली पवित्रता और सकारात्मकता बढ़ाती है। उत्सव का माहौल बनाती है। मान्यता है कि रंगोली से देवी-देवता घर की ओर आकर्षित होते हैं।

2.  फूलों से सजाएं घर
दिवाली पर देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए पूरे घर की साफ-सफाई की जाती है। घर को सुंदर फूलों से सजाया जाता है।

अलग-अलग फूलों की सुंदरता और महक से घर में सकारात्मकता, पवित्रता बढ़ती है। फूल हमें प्रसन्नता देते हैं। सुंदर फूलों की सजावट उत्सव के लिए उत्साह बढ़ती है।

3. गंगाजल/ गोमूत्र का छिड़काव
घर में पवित्रता और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए गंगाजल का छिड़काव करने की परंपरा है। गंगाजल पूज्नीय और पवित्र माना गया है।

गंगाजल के स्पर्श मात्र से राजा भागीरथ के पूर्वजों को मोक्ष मिल गया था। गंगाजल से घर में देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है, ऐसी मान्यता है।

आयुर्वेद में भी गोमूत्र के कई लाभ बताए गए हैं। गोमूत्र पीने से कई रोगों में लाभ होता है।

अगर घर में गोमूत्र का छिड़काव किया जाता है तो इसकी तेज गंध वातावरण में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को नष्ट कर देती है।

5. इन देवी-देवताओं की पूजा करें
दीपावली पर गणेश पूजन के बाद महालक्ष्मी, भगवान विष्णु, देवी सरस्वती, श्रीकृष्ण, महादेव, देवी पार्वती, कुल देवता, कुल देवी, घर के वास्तु देवता की पूजा करें।

इनके साथ ही ग्राम देवता, कलश, नवग्रह (सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु-केतु) और अपने इष्टदेव की पूजा भी दिवाली पर जरूर करनी चाहिए।

6. पीले चावल
लक्ष्मी पूजा में ऐसे चावल रखें, जो खंडित या टूटे न हों। चावल को हल्दी से पीला करके पूजा में रखते हैं। पानी में हल्दी घोल कर चावल को रंग लें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here