शिवपुराण के विश्वेश्वर संहिता में वर्णित शिवलिंग के तीन प्रकारों के होते है। शिवलिंग की ऊंचाई के आधार पर इसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
उत्तम, मध्यम और अधम, उत्तम शिवलिंग उसे कहते हैं जिसके नीचे वेदी बना हो और वह वेदी से चार अंगुल ऊंचा हो।
जो शिवलिंग वेदी से चार अंगुल से कम होता है वह मध्यम कोटि का माना गया है। और जो इससे भी कम हो वह अधम श्रेणी का माना गया है।
शिवलिंग के प्रकार शिवलिंग के प्रमुख दो प्रकार अंडाकार और पारद शिवलिंग के अलावा शिवलिंग के मुख्यत: 6 प्रकार बताए गए हैं।
देवलिंग
देवताओं द्वारा स्थापित किए गए शिवलिंग देवलिंग कहते हैं
2. आसुरलिंग
रावण ने एक शिवलिंग स्थापित किया था, जो असुर लिंग था। देवताओं से द्वैष रखने वाले रावण की तरह शिव के असुर या दैत्य परम भक्त रहे हैं।
3. अर्शलिंग
प्राचीन काल में अगस्त्य मुनि जैसे संतों द्वारा स्थापित इस तरह के शिवलिंग की पूजा की जाती थी।
4. पुराणलिंग
पौराणिक काल के व्यक्तियों द्वारा स्थापित शिवलिंग को पुराण शिवलिंग कहते हैं। इस लिंग की पूजा पुराणिकों द्वारा की जाती है।
5. मनुष्यलिंग
मनुष्य द्वारा स्थापित किए गए शिवलिंग को मनुष्यशिवलिंग कहते हैं। शिल्पकारों द्वारा पत्थर, धातु या अन्य सामग्रियों से बनाया जाता है।
6. स्वयंभूलिंग
स्वयं प्रकट हुए शिवलिंग को स्वयंभू कहते हैं, यह किसी मनुष्य द्वारा नहीं बनाए जाते हैं, बल्कि प्रकृति की एक अद्भुत लीला के रूप में उभरते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें