तंत्र साधना में दस महाविद्याओं का बहुत महत्व है। जो दस महाशक्तियों का प्रतीक हैं। दस देवियां इनके अलग-अलग गुणों और शक्तियों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
कुछ लोग इनका संबंध भगवान विष्णु के दस अवतारों से मानते हैं। जबकि, देवीभागवत पुराण के मुताबिक इनकी उत्पत्ति देवी सती से हुई थी।
1. तारा मां
तारा देवी किसी भी संकट के समय आपको अपने शरण में ले लेती हैं और रक्षा करती हैं। तारा मां करुणा और स्नेह की देवी हैं। उनका स्वरूप शांत और सौम्य है।
2. त्रिपुर सुंदरी मां
यह माता सुंदरता और प्रेम का प्रतीक हैं। त्रिपुर सुंदरी मां नारी शक्ति का सर्वोच्च रूप हैं। मां की कृपा से भक्तों के जीवन में सौंदर्य और प्रेम आ जाता है।
3. भुवनेश्वरी मां
भक्तों के जीवन में समृद्धि और विकास लाती हैं, भुवनेश्वरी देवी ब्रह्मांड की रक्षा करती हैं और संसार की रचयिता भी हैं।
4. भैरवी मां
मां के नाम से ही पता चल रहा है कि मां विनाश और शक्ति का प्रतीक हैं। मां की पूजा करने से भक्तों के मन से भय दूर हो जाता है।
5. छिन्नमस्ता मां
छिन्नमस्ता देवी का सिर कटा हुआ है, जो कि अहंकार और आसक्ति को छोड़ने का संदेश देता है। मां ज्ञान और आत्म-समर्पण की देवी हैं।
6. धूमावती मां
मां का आशीर्वाद पाने भर से भक्तों के जीवन से सभी तरह की चुनौतियां दूर हो जाती है, धूमावती अकेलेपन और त्याग की देवी हैं।
7. बगलामुखी मां
बगलामुखी देवी हमारे जीवन से नकारात्मकता दूर करती हैं, इसके साथ माता आपके दुश्मनों को शांत करती हैं।
8. मातंगी मां
मातंगी देवी ज्ञान, कला और संगीत की देवी हैं। ये भक्तों की रचनात्मकता और बौद्धिकता को बढ़ावा देती हैं।
9. कमला मां
कमला मां समृद्धि और धन की देवी हैं। ये आपके जीवन में सफलता और आपके इच्छाओं की पूर्ति के लिए पूजी जाती हैं।
10. काली
देवी काली की 3 आंखें भूत, भविष्य और वर्तमान का प्रतीक हैं। वह ब्रह्म का परम रूप हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें