शाम को ये काम
करने से रूठ सकती
हैं मां लक्ष्मी
Dharm
मां लक्ष्मी को धन-ऐश्वर्य की देवी
माना जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी
प्रसन्न हैं तो धन की कमी नहीं होती,
घर खुशियों से भरा रहता है।
आइए जानते हैं उन कार्यों के
बारे में जिन्हें शाम के समय करना
अशुभ माना जाता है।
मान्यताओं के अनुसार शाम के
समय यानी सूरज ढलने के बाद
सोना अशुभ होता है।
माना जाता है कि इस समय देवी-देवता
भ्रमण के लिए निकलते हैं और आशीर्वाद
देते हैं। जो इस समय सोता है वो उनके
आशीर्वाद से वंचित रह जाता है।
तुलसी को शाम के समय जल चढ़ाना और
छूना निषेध माना गया है। ऐसा करने से
धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
शाम के समय घर की सफाई करना
जैसे झाड़ू ,पोछा लगाना भी अशुभ माना
जाता है। इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं
और घर में दरिद्रता आती है।
शाम के समय दूध, दही, लहसुन,
प्याज, हल्दी और सुई को किसी से न
लेना और न ही देना चाहिए। इसे
अशुभ माना जाता है।
शाम का समय मां लक्ष्मी का घर में
स्वागत का समय होता है। इस समय
न तो किसी को पैसा उधार दें
और न ही उधार लें।
शाम के समय घर का मेन गेट खुला रखें।
माना जाता है कि शाम के समय
मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं इसलिए
घर में उनका स्वागत करना चाहिए।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here