1. गरुड़ पुराण में कहा गया है कि श्राद्ध में तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए। शराब और नॉनवेज खाने का सेवन करने से हमारे पितृ रुष्ट हो जाते हैं। इसलिए ही सात्विक भोजन करना सही माना जाता है।
2. श्राद्ध में बड़े बुजुर्गों का दिल नहीं दुखाना चाहिए। उनका अपमान करने से बचना चाहिए। इससे पितृ देव रुष्ट हो जाते हैं।
3. श्राद्ध में साग, सत्तू, चना, बेसन और मसूर की दाल आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि
इन चीजों को खाने से व्यक्ति को पितृ दोष लग सकता है।
4. कहा जाता है कि श्राद्ध के दिन पितरों के नाम के होते हैं। इन दिनों में वे धरती पर आते हैं। इसीलिए कोई भी नया काम करना उचित नहीं माना जाता है।
5. श्राद्ध में सोना, चांदी, नए कपड़े आदि खरीदना और पहनना जैसे काम नहीं करने चाहिए। इससे व्यक्ति को पितृ
दोष लग सकता है।
6. श्राद्ध में मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। इसलिए, श्राद्ध में विवाह, सगाई, नए व्यवसाय की शुरुआत और गृह प्रवेश आदि काम करना अशुभ माना जाता है।
7. श्राद्ध में घर में सुख और शांति बनाए रखनी चाहिए। किसी से बहस और लड़ाई से बचना चाहिए। ऐसा करने से पितृ देव रुष्ट हो जाते हैं।
8. मान्यता यह भी है कि श्राद्ध में बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना और नाखून काटने से भी बचना चाहिए।
9. पितरों को प्रसन्न करने के लिए, श्राद्ध में ब्रह्मचर्य नियमों का पालन करना भी जरूरी माना गया है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें