कब रखा जाएगा
गोवत्स द्वादशी व्रत

Dharm

गोवत्स द्वादशी कार्तिक मास के
कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि यानी धनतेरस
से एक दिन पहले मनाया जाता है।

इस दिन पोषण प्रदान करने वाली
गौ माता और उनके बछड़ों की
पूजा की जाती है।

गोवत्स द्वादशी के दिन महिलाएं बच्चों
की खुशी और लंबी उम्र के लिए व्रत
रखती हैं। इस व्रत को नंदिनी व्रत के
रूप में भी जाना जाता है।

कहते हैं जो भी संतान विहीन जोड़े
इस दिन उपवास रख गाय की श्रद्धा
से पूजा करते हैं, उन्हें जल्द
संतान सुख प्राप्त होता है।

इस बार यह खास व्रत 9 नवंबर,
दिन गुरुवार को रखा जाएगा। ये पूजा
गोधूलि बेला में यानी शाम के समय सूर्यास्त
होने से पहले ही कर लेनी चाहिए।

गायों को भोजन में रोटी और गुड़ या
फिर आटे की लोई के साथ गुड़ मिलाकर
खिलाएं। गाय को हल्दी से टीका करें और
गेंदा फूल की माला पहनाएं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here