रातों-रात
किस्मत बदल
देता है यह रत्न

Dharm

रत्न शास्त्र के अनुसार नीलम
एकमात्र ऐसा रत्न है जिसे विधि-विधान
से धारण करने के 24 घंटे के अंदर
असर दिखना शुरू हो जाता है।

नीलम रत्न के लिए कहावत है कि अगर
ये किसी व्यक्ति को सूट कर जाए तो उसे रंक
से राजा बन देता है, लेकिन सूट नहीं करता
तो उसकी बर्बादी भी निश्चित है।

हर व्यक्ति की कुंडली में कुछ ग्रह शुभ
 स्थिति में होते हैं और कुछ ग्रह अशुभ
स्थिति में होते हैं।

खासकर जब शनि अशुभ स्थिति में या शनि
ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति को कई समस्याओं
का सामना करना पड़ता है। रत्न शास्त्र में
रत्नों का उल्लेख किया गया है जो इस
समस्या का समाधान कर सकते हैं।

अगर सही रत्न सही तरीके से धारण
किया जाए तो व्यक्ति को अच्छे
परिणाम मिल सकते हैं और उसका
भाग्य उदय हो सकता है।

रत्न शास्त्र के अनुसार, नीलम मकर
और कुंभ राशि के लिए लाभकारी रत्न है।
इन दोनों राशियों पर शनि का शासन है।

इन दो राशियों के जातक की कुंडली
में शनि कमजोर स्थिति में है तो
नीलम रत्न धारण करने से उनकी
शक्तियों में वृद्धि हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि
कुंडली में चौथे, पांचवें, दसवें या ग्यारहवें
भाव में शनि हो तो नीलम धारण
करना लाभकारी होता है।

नीलम के साथ मूंगा, माणिक या मोती
पहनने से भारी नुकसान हो सकता है। नीलम रत्न
धारण करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं
से मुक्ति मिलती है और अनिद्रा की
शिकायत से भी छुटकारा मिलता है

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here