सबसे पहले किसने
किया श्रीराम का
राजतिलक

Dharm

रावण के वध के बाद भगवान राम जब
14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे,
तो उनके राजतिलक की तैयारियां
शुरू हो गईं।

आज भी रामचरित मानस के पाठ के दौरान
श्रीराम के राजतिलक का आयोजन किया
जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि
पहली बार राम का राजतिलक किसने
किया था?

जब भगवान राम का राजतिलक शुरू हुआ
तो सबसे पहले उनके गुरु वशिष्ठ
आगे आए।

गुरु वशिष्ठ ने प्रेम भरे हृदय से अयोध्या
का सिंहासन मंगवाया और भगवान श्री राम
को उसपर विराजमान होने को कहा।

गुरु वशिष्ठ की आज्ञा प्राप्त कर श्रीराम ने
सभी ब्राह्मणों और मुनियों की तरफ आदर
से सिर झुकाया और सिंहासन पर
विराजमान हुए।

इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने पूरे विधि-विधान
से उनके राजतिलक की प्रक्रिया
संपन्न कराई।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here