किसने की रावण के सर्वनाश की भविष्यवाणी?

Dharm

रामायण में राम और रावण के अलावा भी ऐसे कई शक्तिशाली पात्रों का जिक्र है, जिनके पास रहस्यमयी शक्तियां थीं।

इन्हीं में से एक थी विभीषण की बेटी त्रिजटा, जिसके बारे में वाल्मीकि रामायण में ज्यादा जानकारी नहीं है।

त्रिजटा का जन्म भले ही राक्षस कुल में हुआ, लेकिन उनमें सात्विक गुणों की प्रधानता थी।

इतना ही नहीं, त्रिजटा विष्णु की भी परम भक्त थी और अशोक वाटिका में वह सीता को मां कहकर पुकारती थी।

माना जाता है कि त्रिजटा को रावण के सर्वनाश के बारे में पहले से सब पता था।

रावण के सामने ही त्रिजटा ने उसकी मृत्यु की भविष्यवाणी कर दी थी।

रावण के मन में हमेशा त्रिजटा की इस भविष्यवाणी के सच होने का डर बना रहता था।

रावण जानता था कि विष्णु ने धरती में राम के रूप में अवतार लिया है और त्रिजटा उनकी परम भक्त है।

त्रिजटा के चारों ओर एक दिव्य आभा रहती थी, जो उसकी शक्तियों और भक्ति का प्रतीक थी।

रावण की पराजय के बाद त्रिजट काशी चली गईं। आज भी काशी, उज्जैन समेत कई जगहों पर त्रिजटा के मंदिर हैं, जहां उनकी पूजा होती है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here