किसने शुरू
की करवा चौथ की
 परंपरा

Dharm

करवा चौथ का हिंदू धर्म में काफी महत्व है।
 महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

करवा चौथ व्रत से उन्हें अखंड सौभाग्य का
आशीर्वाद मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं
कि ये परंपरा कब से और कैसे शुरू हुई?

मान्यताओं के मुताबिक सबसे पहले
 करवा चौथ का व्रत माता पार्वती ने भगवान
 शंकर के लिए रखा था।

पौराणिक कथा के मुताबिक देवताओं और
राक्षसों के बीच युद्ध छिड़ गया और देवताओं
को हार का सामना करना पड़ रहा, तब ब्रह्मदेव
ने देवियों से पति के लिए व्रत रखने को कहा।

देवियों ने पति की रक्षा के लिए कार्तिक माह
के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ
का व्रत रखा। 

माना जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से
देवता असुरों पर विजय प्राप्त कर सके। 

महाभारत में भी करवा चौथ से जुड़ी कथा का
 वर्णन मिलता है। कहा जाता है कि द्रौपदी ने
पांडवों की रक्षा के लिए यह व्रत रखा था।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here