अयोध्या को क्यों
कहा जाता है
धर्म नगरी
Dharm
सप्तपूरियों में एक प्रभु राम की नगरी
अयोध्या ऐसे ही नहीं खास है, इस नगरी से
कई विशेष धार्मिक महत्व जुड़े हैं।
अथर्ववेद के मुताबिक धर्म नगरी अयोध्या
को देवताओं का स्वर्ग बताया गया है।
स्कंद पुराण के मुताबिक सरयू तट पर बसी
प्रभु राम की नगरी अयोध्या को ब्रह्मा, विष्णु
और महेश का पवित्र स्थल भी
कहा गया है।
स्कंद पुराण के मुताबिक जिस प्रकार बाबा
विश्वनाथ की नगरी काशी भगवान शंकर के
त्रिशूल पर टिकी है। उसी तरह अयोध्या
भगवान राम की जन्मस्थली विष्णु जी
के सुदर्शन चक्र पर बसी है।
इसे लेकर कहानी है- एक बार ब्रह्मा जी के
पास मनु एक नगर के निर्माण की योजना लेकर
पहुंचे। ब्रह्मा जी ने मनु को भगवान विष्णु के
पास भेजा, उन्होंने मनु के लिए साकेत धाम
का चयन किया।
साकेत धाम के निर्माण के लिए ब्रह्मा जी, मनु,
भगवान विष्णु, शिल्पकार, भगवान विश्वकर्मा
और महर्षि वशिष्ठ गए।
भूमि का चयन सरयू नदी के किनारे पर किया
गया। वहीं से आरंभ हुआ देव शिल्पी नगर
निर्माण का क्रियाकलाप, जिसे आज
अयोध्या नगरी के नाम से जाना जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here