Dharm

कांवड़ यात्रा इतनी खास क्यों?

हर साल लाखों शिव भक्त सावन में कांवड़ लेकर यात्रा पर निकलते हैं।

ये भक्त कांवड़ में पवित्र गंगाजल भरकर पैदल चलते हुए शिव मंदिरों तक पहुंचते हैं और महादेव का जलाभिषेक करते हैं।

यह यात्रा भगवान शिव के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा को दर्शाती है, बिना किसी सुख-सुविधा के, कई किलोमीटर पैदल चलना, धूप-बारिश सहना, यह सब भगवान शिव के प्रति उनके गहरे विश्वास को दिखाता है।

कई मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले भगवान परशुराम ने गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया था, कुछ लोग भगवान राम और श्रवण कुमार को भी पहले कांवड़िया मानते हैं।

कांवड़ यात्रा को तपस्या का एक रूप माना जाता है, भक्त इस दौरान सात्विक जीवन जीते हैं, मांस-मदिरा का सेवन नहीं करते, ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं और मन को शांत रखते हैं।

नंगे पैर चलना और कांवर का भार उठाना अहंकार त्यागने और स्वयं को शुद्ध करने का प्रतीक है, यह भक्तों को आत्म-निरीक्षण का मौका देती है।

मान्यता है कि जो भक्त सच्ची श्रद्धा और पूरे नियमों के साथ कावड़ यात्रा करते हैं, भगवान शिव उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और उन्हें सुख-शांति व समृद्धि प्रदान करते हैं।

कांवड़ यात्रा एकजुटता और सामूहिक एकता का भी संदेश देती है, लाखों कांवड़िए एक साथ, एक ही लक्ष्य के साथ चलते हैं, जिससे उनमें भाईचारा और मेलजोल बढ़ता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here