भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा और उपवास रखने की परंपरा है। हर महीने में दो बार सप्तमी आती है, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष।
जब सप्तमी रविवार को होती है, तो उसे भानु सप्तमी या सूर्य सप्तमी कहते हैं।
सूर्य देव को जीवन देने वाला और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसलिए सूर्य सप्तमी के दिन उनकी आराधना की जाती है।
1. जीवन में समृद्धि
इस दिन सूर्य देव की पूजा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और खुशहाली व समृद्धि आती है।
2. स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
भानु सप्तमी का उपवास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
इस दिन सूर्य को जल देने से शरीर में नई ऊर्जा मिलती है और हर बीमारी से बचाव होता है। इसके साथ-साथ मन भी शांत और स्थिर रहता है।
3. पापों का नाश
मान्यता है कि भानु सप्तमी के दिन सूर्य पूजा से हमारे पाप मिटते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
4. उपवास का महत्व
इस दिन विशेष रूप से उपवास रखा जाता है। जिससे शरीर की शुद्धि होती है और मानसिक शांति मिलती है।
5. समृद्धि और सफलता
सूर्य देव को आभूषण और धन के देवता माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा करने से व्यक्ति को समृद्धि मिलती है और धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
6. विवाह और संतान सुख
सूर्य देव की पूजा करने से विवाह सुख और संतान सुख की प्राप्ति होती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें