हैंगिंग पिलर
टेंपल में लटकता
है खंभा

Dharm

भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जो अपने
अंदर कई रहस्य छिपाए हैं।

ऐसा ही एक मंदिर आंध्र प्रदेश
के अनंतपुर जिले में है, जिसका नाम
लेपाक्षी टेंपल है।

दुनियाभर के पर्यटक इस मंदिर में घूमने के
लिए आते हैं। इस मंदिर की सबसे रहस्यमयी
बात ये है कि यहां खंभा हवा में झूलता है।

इस रहस्य की गुत्थी को वैज्ञानिक
भी नहीं समझ पाए हैं।

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार,
लेपाक्षी मंदिर का जिक्र रामायण में किया
गया है। माना जाता है कि यही वह जगह
है जहां जटायु घायल होकर गिरे थे।

जब रावण द्वारा माता सीता का अपहरण
किया गया, तो जटायु उन्हें बचाने के लिए
उनके पीछे गए और रावण ने जटायु के पंख
काटकार उन्हें घायल कर दिया।

लेपाक्षी मंदिर हैंगिंग पिलर टेंपल के
नाम से भी जाना जाता है।  इस मंदिर में
70 पिलर हैं। इन्हीं में से एक ऐसा खंभा है,
जो हवा में लटक रहा है।

यहां आने-जाने वाले लोग खंभे के नीचे
कपड़ा डालकर जरूर देखते हैं।

लेपाक्षी मंदिर में आपको एक अनोखा
शिवलिंग भी देखने को मिलेगा,
जो विशालकाय सांप के नीचे
बनाया गया है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here