बच्चों पर क्यों नहीं लगती शनि की साढ़े साती?

Dharm

कहा जाता है कि शनि देव बच्चों को कष्ट नहीं देते। इसकी वजह भगवान शिव के एक अवतार से जुड़ी है।

शिवपुराण में भगवान शिव के कई अवतारों का वर्णन है। इन्हीं में से एक अवतार है पिप्पलाद अवतार।

अथर्ववेद के सबसे पहले संकलनकर्ता पिप्पलाद महान ऋषि और दार्शनिक थे। उनके पिता दधीचि ऋषि थे।

वृत्तासुर को पराजित करने के लिए दधीचि ने अपनी देह त्याग दी, ताकि उनकी हडि्डयों से बने वज्र से इंद्र वृत्तासुर का वध कर सकें।

दधीचि की मृत्यु के बाद पीपल के पेड़ के नीचे पिप्पलाद का जन्म हुआ। एक बार पिप्पलाद ने देवताओं से अपने पिता की मृत्यु की वजह पूछी।

देवताओं ने उन्हें बताया कि शनि देव की दृष्टि की वजह से दधीचि की मृत्यु हुई और पिप्पलाद को पिता के बिना बचपन गुजारना पड़ा।

इससे क्रोधित पिप्पलाद ने कहा कि शनि नवजात शिशुओं को भी नहीं छोड़ते। उन्होंने अपने ब्रह्मदंड से शनि पर प्रहार किया।

शनिदेव ब्रह्मदंड से डर कर भागने लगे। तीनों लोकों की परिक्रमा करने के बाद भी ब्रह्मदंड ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।

अंत में देवताओं के प्रार्थना करने पर पिप्पलाद से शनि देव को क्षमा किया, साथ ही यह भी कहा कि 16 वर्ष तक के बच्चों को शनि देव कष्ट नहीं देंगे।

इसीलिए माना जाता है कि 16 साल की उम्र तक बच्चों पर शनि की साढ़े साती या कोई दूसरा दोष नहीं लगता।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here