Dharm

सुदामा ने कृष्ण
को श्राप क्यों
दिया?

राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी अलौकिक तो मानी जाती है, लेकिन यह कभी पूरी नहीं हो सकी। आखिर क्या कारण था कि राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी मुकम्मल नहीं हो सकी।

कहते हैं कि राधा–कृष्ण को विरह का श्राप किसी और से नहीं बल्कि सुदामा से मिला था। वही सुदामा, जो कृष्ण के सबसे प्रिय मित्र थे। 

सुदामा के इस श्राप के चलते ही 11 साल की उम्र में कृष्ण को वृन्दावन छोड़कर मथुरा जाना पड़ा था।

दरअसल, गोलोक में श्रीकृष्ण और राधा एकसाथ रहते थे। एक बार राधा की अनुपस्थिति में कृष्ण विरजा नाम की एक गोपिका संग विहार कर रहे थे। तभी वहां राधा आ गईं।

श्रीकृष्ण और विरजा को देख राधा ने दोनों को बहुत अपमानित किया। साथ ही गुस्से में राधा ने विरजा को धरती पर दरिद्र ब्राह्मण बनकर दुख भोगने का श्राप दे दिया।

विरजा को राधा का यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं हुआ। गुस्से में उन्होंने उसी वक्त कृष्ण और राधा के विरह का श्राप दे दिया। 

इन दोनों श्राप की वजह से ही कृष्ण के साथ राधा का जन्म भी हुआ। वहीं, विरजा ने सुदामा के रूप में जन्म लिया।

लेकिन, सुदामा के पिछले जन्म के श्राप की वजह से राधा और कृष्ण कभी हमेशा के लिए साथ नहीं रह सके।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here