लोहड़ी पर
क्यों जलाते हैं
अग्नि
Dharm
लोहड़ी के त्योहार पर अग्नि की परिक्रमा की
जाती है। इस अग्नि में गुड़, तिल, मक्का,
रेवड़ी, गजक और मूंगफली की आहुति
दी जाती है और बाद में ये चीजें प्रसाद
के रूप में बांटी जाती हैं।
मान्यताओं के अनुसार, लोहड़ी का
त्योहार सूर्य देव और अग्नि देव को
समर्पित माना जाता है।
इसी वजह से लोहड़ी वाले दिन सूर्य देव और
अग्नि देव को नई फसल समर्पित की
जाती है और दोनों देवताओं का आभार
जताया जाता है।
माना जाता है ऐसा करने से अग्नि के माध्यम
से नई फसल का भोग सबसे पहले सभी
देवताओं तक पहुंच जाता है।
इसके साथ ही सूर्य देव और अग्नि देव
से भविष्य में अच्छी फसल की कामना
की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी
पर आग जलाने की परंपरा माता सती
से भी जुड़ी हुई है।
एक बार माता सती के पिता राजा दक्ष
ने महायज्ञ किया। दक्ष ने सती के पति
यानी अपने दामाद भगवान शिव को
छोड़कर बाकी सभी देवताओं को
आमंत्रित किया।
पिता के महायज्ञ में माता सती बिना
निमंत्रण के ही पहुंच गईं। वहां उन्होंने
भगवान शिव का अपमान होते हुए देखा
और उनके पिता ने भी भगवान शिव
की बहुत निंदा की।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here