Dharm

दुनिया के 10
सबसे बड़े धर्म

दुनिया भर में 10 हजार से ज्यादा धर्म हैं, जिनके करोड़ों–अरबों फॉलोअर्स हैं। जानिए इनमें से 10 सबसे बड़े धर्म कौन से हैं, जिनके फॉलोअर्स की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है।

10. सिख धर्म
15वीं शताब्दी में भारतीय उपमहाद्वीप से शुरू होने वाले इस धर्म के लगभग 3.0 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

9. वोडुन धर्म 
यह अफ्रीकी धर्म है, जिसका पालन बेनिन, टोगो, घाना और नाइजीरिया के अजा, ईवे और फॉन लोग करते हैं। इसके करीब 6 करोड़ अनुयायी हैं।

8. येरुबा धर्म
अफ्रीकी महाद्वीप के अधिकतर देशों में जहां मूल निवासियों की संख्या अधिक है, वहां का यह प्रमुख जनजातीय धर्म है। दुनिया भर में ऐसे अनुयायियों की संख्या 7.5 करोड़ है।

7. ताओवाद
दूसरी शताब्दी में चीन में इस धर्म का उदय हुआ। इसे आज भी दुनिया भर के करीब 8 करोड़ लोग मानते हैं। ज्यादातर इस धर्म के समर्थक पूर्वी एशिया के लोग हैं।

6. शिंटो
जापानी लोगों के मान्यताओं के अनुसार ये उनका स्वदेशी या प्रकृति धर्म है। जिसे 8.9 करोड़ लोग दुनिया भर में मानते हैं। जापान में इसके 1 लाख से अधिक तीर्थस्थल हैं।

5. लोक धर्म
दुनिया भर में करीब 40 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो अपनी लोक परंपराओं को मानते हैं। ये लोग लोक धर्मी कहे जाते हैं। दुनिया की आबादी के 5.6% ऐसा करते हैं।

4. बौद्ध 
भारतीय उपमहाद्वीप में 5वीं शताब्दी में गौतम बुद्ध ने इस धर्म की शुरुआत की थी। जिसके आज 0.5 अरब लोग समर्थक हैं। यह दुनिया के आबादी का 6.6% है।

3. हिंदू
1.1 अरब फॉलोअर्स वाले इस धर्म की शुरुआत 500 ईसा पूर्व में भारतीय उपमहाद्वीप में हुई थी, जो वैश्विक जनसंख्या का 15.2% है।

2. इस्लाम
पैगंबर मुहम्मद ने 610 ई. में अरब प्रायद्वीप के हेजाज क्षेत्र से इस धर्म की शुरुआत की थी। जिसके दुनिया भर के करीब 24.9% प्रतिशत यानी 1.9 अरब फॉलोअर्स हैं।

1. ईसाई 
यीशु के जन्म के 30 साल बाद शुरू यहूदिया से शुरू हुए इस धर्म को मानने वाले दुनिया में सबसे अधिक लोग हैं। जिनकी संख्या करीब 2.5 अरब, दुनिया के आबादी का 31.1% है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here