25 अक्टूबर, शुक्रवार
शुभ योगः अष्लेशा नक्षत्र के साथ नवमी-दशमी तिथि तिथियों और नक्षत्र के संयोग में प्रॉपर्टी खरीदना शुभ रहेगा। रियल एस्टेट में किया निवेश आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकता है।
26 अक्टूबर, शनिवार
शुभ योग: महालक्ष्मी, पर्वत, शुक्ल, मानस और पद्म 5 शुभ योग में ज्वेलरी, कपड़े, बर्तन, सजावट का सामान खरीदना शुभ होगा। रियल एस्टेट के सौदे भी कर सकते हैं।
27 अक्टूबर, रविवार
शुभ योग: गजकेसरी, महाभाग्य, बुधादित्य, पारिजात चार राजयोग बनने से इस दिन मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, व्हीकल और ज्वेलरी खरीदने का मुहूर्त रहेगा।
28 अक्टूबर, सोमवार
शुभ योग: इंद्र, ध्वज। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र इस दिन इंद्र और ध्वज योग के चलते शेयर मार्केट और फ्यूचर एक्सचेंज में निवेश से फायदा मिल सकता है। इस नक्षत्र में खरीदारी शुभ होगी।
29 अक्टूबर, मंगलवार
शुभ योग: त्रिपुष्कर। धनतेरस पर्व होने से हर तरह की खरीदारी शुभ रहेगी। इन्वेस्टमेंट और सोना-चांदी की खरीदारी से तीन गुना फायदा मिलने की संभावना है।
30 अक्टूबर, बुधवार
शुभ योग: सर्वार्थसिद्धि, हस्त नक्षत्र और त्रयोदशी तिथि-नक्षत्र के संयोग से व्हीकल खरीदारी का मुहूर्त है। सर्वार्थसिद्धि योग होने से नए कामों की शुरुआत, खरीदारी, निवेश फायदेमंद होगा।
31 अक्टूबर, गुरुवार
लक्ष्मी पर्व। लक्ष्मी पूजा का पर्व होने से ये आर्थिक समृद्धि का दिन है। खरीदारी, निवेश, लेन-देन और नए कामों की शुरुआत शुभ फलदायी होगी।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें