Entertainment
लव जिहाद पर ट्रोल करने
वालों पर भड़कीं देवोलीना
देवोलीना भट्टाचार्जी ने जब से शादी की,
तब से ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए हैं, उन्हें धर्म
के नाम पर बातें सुनाते हैं। एक्ट्रेस ने ऐसे
लोगों को करारा जवाब दिया।
चार साल रिलेशनशिप में रहने के
बाद कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड
शहनवाज शेख संग शादी की।
देवोलीना ने इंटरव्यू में कहा, ‘मैं नहीं
जानती कि लव जिहाद के पीछे का सच क्या है,
लेकिन खबरों और सोशल मीडिया पर रोजाना
जो देखने को मिलता है, उसे देखने के
बाद इसे नकारा नहीं जा सकता।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'हमारा देश सेक्युलर है।
हमें मिल-जुलकर रहना सिखाया गया है। मैंने खुद
मुस्लिम लड़के से शादी की। मेरे कई रिश्तेदारों
ने इंटर रिलीजन शादी की है।'
देवोलीना का कहना है कि जो लोग
उनके शुभचिंतक बनते हैं उनमें से 100 लोगों से
अगर गीता का अध्याय पढ़ने को कहा जाए
तो उनकी बोलती बंद हो जाएगी।'
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें