Entertainment
पहले भी इन विज्ञापनों
पर मच चुका है हंगामा
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की इन दिनों
पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ पर बने विज्ञापन
को लेकर खूब किरकिरी हो रही है।
यह पहली बार नहीं जब किसी विज्ञापन
पर बवाल हुआ हो। 2007 में आए एक नामी
अंडरवियर कंपनी के विज्ञापन पर भी
खूब हंगामा हुआ था।
17 साल पहले आए अंडरवियर के इस
विज्ञापन में एक्ट्रेस सना खान नजर आईं और
उन्हें ‘टोइंग गर्ल’ कहा जाने लगा।
1995 में आए एक शूज के विज्ञापन में
मिलिंद सोमण और मधु न्यूड नजर आए। उस
समय इस विज्ञापन पर बहुत विवाद हुआ।
1998 में डिनो मोरिया बिपाशा बसु
की अंडरवियर दांतों से खींचते नजर आए।
यह अंडरगारमेंट का विज्ञापन था जिसके
खिलाफ शिकायत हो गई।
2010 में एक डियो के विज्ञापन में
सुहागरात के लिए बैठी दुल्हन पड़ोसी के
डियो की महक इतनी प्रभावित दिखाई गई कि
गहने और सगाई की अंगूठी तक उतार दी।
2013 में एक इंटरनेशनल कार
कंपनी को विवादिन विज्ञापन के लिए
माफी मांगनी पड़ी। इस विज्ञापन में इंटली के
पूर्व पीएम के साथ कार में बंधक 3 महिलाओं
को सेमी न्यूड दिखाया गया था।
1991 में एक्ट्रेस पूजा बेदी एक कंडोम के
विज्ञापन में कामुक अंदाज में नजर आई थीं,
जिसके बाद उसे बैन कर दिया।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान
एक कॉफी के विज्ञापन में अश्लील हरकतें
नजर आए जिस पर खूब हंगामा बरपा।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here