सारा अली खान ने
सुशांत को किया याद

Entertainment

सारा अली खान ने सोशल मीडिया
पर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते
हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

सारा ने सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर
केदारनाथ ट्रिप की कुछ तस्वीरें साझा की
और एक इमोशनल पोस्ट लिखा।

एक फोटो में सारा और सुशांत हैलीकॉप्टर से
केदारनाथ वैली पहुंचते दिख रहे हैं, दूसरी फोटो
में दोनों साथ बैठकर स्क्रिप्ट याद कर रहे हैं।

सारा ने कैप्शन में लिखा, ‘जब हम पहली बार
केदारनाथ जा रहे थे। मैं पहली बार शूटिंग के लिए
जा रही थी, मुझे पता था कि हम दोनों में से कोई
भी दोबारा ऐसा महसूस नहीं करेगा।’

सारा ने आगे लिखा, 'एक्शन, कट,
सनराइज, नदियां, बादल, चांदनी, केदारनाथ और
अल्लाह हू के बीच कहीं न कहीं मैं जानती हूं कि
तुम वहीं हो। अपने सितारों के साथ चमकते रहो।
केदारनाथ से एंड्रोमेडा तक।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की
शूटिंग के दौरान दोनों सितारे एक-दूसरे को
पसंद करने लगे थे और डेट कर रहे थे।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here