Entertainment
शमा सिकंदर हुईं
कास्टिंग काउच का शिकार
एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने पॉपुलर
टीवी शो 'ये मेरी लाइफ है' से दर्शकों के
दिल में खास जगह बनाई।
इससे पहले शमा प्रेम अगन, मन,
ये मोहब्बत है, अंश द डेडली पार्ट, बस्ती,
धूम धड़ाका, कॉन्ट्रैक्ट और बायपास रोड
जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस की एक बहुत
कॉन्ट्रोवर्शियल शॉर्ट फिल्म आई,
जिसका नाम 'सेक्सोहॉलिक' है।
शमा बताती हैं कि वो इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच
देख चुकी हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि यहां उन्होंने
बहुत कुछ पाया और बहुत कुछ खोया।
शमा ने बताया कि जब हम नए-नए इंडस्ट्री
में आते हैं तो सोचते हैं कि हम बहुत टैलेंटेड हैं।
एक्टिंग से लेकर डांस तक सब आता है।
एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया
कि बहुत सारे लोगों ने कहा कि तुम कुछ
नहीं कर पाओगी, अगर इसके साथ नहीं सोई
तो आगे नहीं बढ़ पाओगी।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here