1. सही साइज चुनें
ऐसे कपड़े पहनें जो आपको फिट आते हों, न बहुत ज्यादा टाइट और न बहुत ज्यादा ढीले, सही साइज के कपड़े आपकी बॉडी पर अच्छे दिखते हैं।
2. हाई-वेस्ट बॉटम्स
हाई-वेस्ट जीन्स, पैंट्स या स्कर्ट्स पहनें, ये कमर को पतला दिखाते हैं और टांगों को लंबा लुक देते हैं।
3. मोनोक्रोमैटिक लुक
एक ही रंग के कपड़े, जैसे ऊपर से नीचे तक एक ही शेड पहनना, यह आपको लंबा और पतला दिखाता है, गहरे रंग जैसे काला, नेवी ब्लू इसमें बहुत अच्छे लगते हैं।
4. वी-नेक या यू-नेक पहनें
ऐसे गले वाले टॉप्स या ड्रेसेस पहनें, ये आपकी गर्दन को लंबा दिखाते हैं और आपकी बॉडी को बैलेंस लुक देते हैं।
5. लेयरिंग का स्मार्ट इस्तेमाल
जैकेट, श्रग या कार्डिगन को टॉप के ऊपर पहनें, ये साइड्स को कवर करते हैं और एक स्मार्ट लुक देते हैं।
6. फैब्रिक पर ध्यान दें
ऐसे कपड़े चुनें जो आपकी बॉडी पर अच्छे से गिरें, जैसे कॉटन, रेयॉन, या शिफॉन, बहुत ज्यादा मोटे या चिपके हुए फैब्रिक से बचें।
7. एक्सेसरीज का जादू
अच्छी बेल्ट कमर पर पहनें, लंबे नेकलेस, या स्टेटमेंट ईयररिंग्स का इस्तेमाल करे, ये लोगों का ध्यान आपके पूरे लुक पर ले जाते हैं और आपकी स्टाइल को बढ़ाते हैं।
8. आत्मविश्वास सबसे बड़ा गहना
वही कपड़े पहनें जिनमें आप खुश और कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं, जब आप खुद में अच्छा महसूस करती हैं, तो आप हमेशा अच्छी दिखती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें