Fashion

फैशन टिप्स, जो लड़कों को बनाएं स्टाइलिश

लड़कों के लिए भी फैशन सेन्स उतना ही जरूरी है, जितना की लड़कियों के लिए। अगर आप भी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

कपड़े न तो बहुत ज्यादा ढीले होने चाहिए और न ही बहुत ज्यादा टाइट। सही फिटिंग वाले कपड़े पहनने से आपका लुक निखरता है।

किसी मीटिंग में जा रहे हैं तो फॉर्मल कपड़े पहनें, दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं, तो कैजुअल कपड़े पहनें। मौके के हिसाब से कपड़े पहनने से आप कॉन्फिडेंट दिखते हैं।

अपनी स्किन टोन के हिसाब से रंगों का चुनाव करें। गहरे रंग के कपड़े आपको स्लिम दिखाते हैं, वहीं हल्के रंग के कपड़े आपको फ्रेश लुक देते हैं।

घड़ी, बेल्ट, चशमा जैसी एक्सेसरीज आपके लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

जूतों का चुनाव कपड़ों के हिसाब से करें। फॉर्मल कपड़ों के साथ लेदर शूज और कैजुअल कपड़ों के साथ स्नीकर्स अच्छे लगते हैं।

दूसरों को कॉपी करने की बजाय अपनी खुद की स्टाइल बनाएं। अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से कपड़े चुनें।

फैशन में बदलाव होते रहते हैं, इसलिए ट्रेंड्स के साथ अपडेट रहें। लेकिन, जरूरी नहीं कि हर ट्रेंड को फॉलो करें, अपनी पसंद के हिसाब से ट्रेंड्स को अपनाएं।

कपड़ों को साफ और इस्त्री करके पहनें। फटे या गंदे कपड़े पहनने से आपका इम्प्रेशन खराब होता है।

सबसे जरूरी बात है कि आप जो भी पहनें, उसमें कॉन्फिडेंट रहें। कॉन्फिडेंस ही आपको सबसे आकर्षक बनाता है।

अच्छे कपड़े पहनने के साथ-साथ पर्सनल ग्रूमिंग का भी ध्यान रखें। साफ-सुथरे बाल, शेविंग और अच्छी खुशबू आपको और भी आकर्षक बनाती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here