1. दही भिंडी
स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली इस सब्जी के लिए भिंडी को दही और मसालों के साथ पकाया जाता है। यह गर्मी के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
2. दही वाली पत्ता गोभी
पत्ता गोभी को दही और हल्के मसालों के साथ बनाने से यह सब्जी पचाने में आसान और स्वादिष्ट लगती है।
3. दही पालक
पालक और दही का कॉम्बिनेशन न केवल पौष्टिक होता है, बल्कि पेट को भी ठंडक देता है। इसे रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।
4. दही आलू
उबले हुए आलू को दही और मसालों के साथ मिलाकर झटपट से स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जा सकती है।
5. दही प्याज की सब्जी
यह एक बहुत ही सरल और जल्दी बनने वाली सब्जी है, जिसमें प्याज को दही और मसालों के साथ पकाया जाता है।
6. दही लौकी
पेट को ठंडक पहुंचाने वाला दही और लौकी मिलाकर सब्जी बनाएं, इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा।
7. कढ़ी
बेसन और दही से बनी कढ़ी बहुत पॉपुलर है, इसे चावल के साथ खा सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें