पुदीना ताजगी से भर देता है और पाचन तंत्र को भी सुधारने में मदद करता है। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।
जानिए पुदीने की ऐसी ही 3 रिफ्रेशिंग रेसिपीज, जिन्हें आप आसानी से घर में बना सकते हैं।
1. पुदीने की चटनी
सामग्री: 1 कप ताजा पुदीना पत्ते, 1/2 कप धनिया पत्ते, और 1-2 हरी मिर्च, 1 चम्मच नींबू रस, नमक, 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा।
विधि
सबसे पहले पुदीना पत्तों को अच्छे से धोकर सुखा लें। फिर एक मिक्सर में पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, अदरक, नींबू रस और नमक डालें।
थोड़ा सा पानी डालकर इसे अच्छे से पीस लें। आपकी ताजी और स्पाइसी पुदीने की चटनी तैयार है। इसे पराठे, समोसे या चिप्स के साथ खाएं।
2. पुदीने की लस्सी
सामग्री: 1 कप दही, 1/2 कप ताजा पुदीना पत्ते, और 1-2 चम्मच चीनी, 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 कप ठंडा पानी, और बर्फ के टुकड़े।
विधि
सबसे पहले दही को एक बर्तन में डालें और उसे अच्छे से फेंट लें। फिर मिक्सर में फेंटा हुआ दही, ताजा पुदीना, चीनी और ठंडा पानी डालें।
सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर मिक्सर को चलाएं। अंत में बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा ठंडा सर्व करें।
3. पुदीने की चाय
सामग्री: 1 कप पानी, 1/2 कप पुदीना पत्ते, और 1 चम्मच चाय पत्ती, 1-2 चम्मच शहद और नींबू का रस।
विधि
पुदीने की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें। जब पानी उबलने लगे, तो उसमें चाय की पत्तियां डालें और 2-3 मिनट तक उबालें।
अब पुदीना पत्ते डालें और 2-3 मिनट और उबालें। अब चाय को छान लें और उसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद यह बनकर तैयार है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें