दही पोहा से करें दिन की शुरुआत

Food

दिन की हेल्दी शुरुआत करने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट भी जरूरी है।

गर्मियों में सुबह नाश्ते के लिए दही पोहा सबसे बढ़िया ऑप्शन है। इसे बनाना भी बहुत आसान है।

दही पोहा को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और यह फायदेमंद भी है।

दही पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को पानी में अच्छी तरह से धोकर अलग रख दें।

अब गुड़ को अच्छी तरह से क्रश कर लें और एक कटोरे में दही में मिलाकर रख दें।

जब गुड़ दही में अच्छी तरह से घुल जाए तो उसमें इलायची पाउडर डाल दीजिए।

अब गुड़, दही, इलायची के इस मिश्रण में भीगा हुआ पोहा डालकर अच्छे से मिला लें।

ध्यान रखें कि दही की मात्रा थोड़ी ज्यादा हो, ताकि पोहा सूखा न हो जाए।

अब दही पोहा के इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें।

आपका मीठा दही पोहा तैयार है। इसे अनार के दानों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा परोसें।

पोहा, दही और गुड़ तीनों पेट के लिए बहुत फायदेमंद हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।

गर्मियों में दही पोहा खाने से पेट समेत पूरे शरीर को ठंडक भी मिलेगी।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here