ब्राउन और
सफेद अंडों में
क्या अंतर?

Trending

बीते कुछ समय से ब्राउन एग की डिमांड
तेजी से बढ़ी है और इसके फायदों को लेकर
तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

ब्राउन एग की कीमत सफेद अंडों से
कई गुना ज्यादा है। लेकिन, इन दावों का
सच शायद ही किसी को पता हो।

अंडा ब्राउन होगा या व्हाइट, इसकी वजह
जेनेटिक्स है, जिसकी वजह से उसके
छिलके का रंग तय होता है।

आमतौर पर सफेद मुर्गी सफेद अंडे देती है
और लाल-भूरी मुर्गी के अंडे ब्राउन होते हैं।
कई बार एक ही मुर्गी दोनों रंग के अंडे
भी देती है।

दोनों रंग के अंडों के स्वाद और पोषक
तत्वों में कोई अंतर नहीं होता। प्रोटीन,
विटामिंस और मिनरल्स एक समान
ही होते हैं।

अंडों का स्वाद उसके रंग से नहीं, बल्कि
उसे पैदा करने वाली मुर्गी की सेहत, उसे
खिलाए गए दानों से तय होता है।

सफेद अंडे आसानी से मिल जाते हैं।
इसलिए लोगों को लगता है कि कम
सप्लाई वाले ब्राउन एग ज्यादा
पौष्टिक होंगे।

इसीलिए वहम की वजह से मार्केट में
ब्राउन एग्स की डिमांड बढ़ रही है और
वे महंगे भी बिक रहे हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here