चुकंदर से बना उत्तपम खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, इसके फायदे भी बहुत से होते हैं। यह सेहत सुधारने में बहुत मददगार है।
विटामिंस, मिनरल्स और फाइबर भरपूर यह उत्तपम बनाना बहुत ही आसान है। इसे खाते ही एनर्जी मिलती है।
बीटरूट उत्तपम की सामग्री
1 कप चावल, 1/4 कप उड़द दाल, 1/4 छोटा चम्मच मेथी दाना, पानी और नमक स्वाद अनुसार।
गार्निशिंग के लिए सामग्री
1 मध्यम बीटरूट, 1 छोटी प्याज, 1-2 हरी मिर्च, 1/4 कप धनिया पत्ते, 1/4 छोटी चम्मच जीरा, 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर।
विधि
सबसे पहले बैटर को तैयार कर लें, इसके लिए आप चावल और उड़द दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें। फिर इसे सुबह होते ही पीस लें।
जब बैटर बना दें, तो इसे 8 से 12 घंटे के लिए छोड़ दें। जिससे इसमें खमीर उठ जाएगा।
चुकंदर को कद्दूकस करके इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ते, जीरा और नमक मिला लें।
आखिर में तवा गर्म करके उसपर थोड़ा घी लगाकर या तेल लगाकर बैटर को तवे पर डालकर फैला लें।
इसके ऊपर से चुकंदर का मिश्रण डालें और इसे फैलाएं। फिर 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं।
अब इसे नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम खाएं और सेहत भी बनाएं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें