घर पर झटपट बनाएं ये डिशेज

Food

घर पर बने ताजे खाने से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता, लेकिन सबके पास इतना वक्त नहीं होता।

इसलिए जानिए झटपट बन जाने वाली ऐसी 6 डिशेज, जिन्हें बनाना भी बेहद आसान है।

1. लौकी चना दाल
दाल को आंच पर चढ़ाते वक्त उसमें लौकी काटकर डाल दें। फटाफट बनने वाली यह डिश पेट के लिए फायदेमंद भी है।

2. जीरा आलू
सरसों के तेल में जीरा, कटे आलू, नमक, हल्दी और कुछ मसाले डालकर फ्राई कर दीजिए। सब्जी तैयार है।

3. बैंगन भर्ता
भुने बैंगन को मसल दें। फिर भुनी लाल मिर्च, प्याज, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च कढ़ाई में डालकर बैंगन भर्ता बनाएं।

4. ​भिंडी की सब्जी
गर्मी के मौसम में भिंडी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसे भी फटाफट बना सकते हैं।

5. ​आलू टमाटर
 की सब्जीयह सब्जी भी बिना झंझट आसानी से तैयार हो जाती है। इसे चावल, रोटी दोनों के साथ खा सकते हैं।

6. बेसन चीला
एक कटोरे में बेसन, दही, पानी, सब्जी, हल्दी, नमक, काली मिर्च मिलाएं और तवे पर टेस्टी चीला बनाएं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here