Health

सिरदर्द को ट्रिगर करने वाली 10 चीजें

हम रोजमर्रा की जिंदगी में अनजाने में ऐसे कई काम करते हैं, जिनसे सिरदर्द ट्रिगर हो सकता है। जानिए सिरदर्द ट्रिगर करने वाली ऐसी ही 10 चीजों के बारे में।

1. तनाव के बाद आराम
जब हम बहुत ज्यादा तनाव में होते हैं और फिर अचानक आराम करते हैं, तो सिरदर्द हो सकता है। इसे वीकेंड हेडेक भी कहते हैं।

2. गुस्सा दबाना
अगर आप गुस्सा अंदर ही अंदर दबा लेते हैं, तो यह सिरदर्द का कारण बन सकता है।

3. गलत पॉश्चर
झुके हुए कंधे, गर्दन आगे रखना, या गलत तरीके से बैठना सिरदर्द का कारण बन सकता है।

4. तेज गंध
कुछ लोगों को परफ्यूम, अगरबत्ती या किसी चीज की तेज महक से सिरदर्द हो सकता है।

5. मौसम में बदलाव
अचानक मौसम में बदलाव, खासकर ठंड या बारिश का असर सिरदर्द पैदा कर सकता है।

6. दांत पीसना
कुछ लोग तनाव में अपने दांत पीसते हैं या जबड़ा जोर से दबाकर रखते हैं, जिससे सिरदर्द हो सकता है।

7. तेज रोशनी
बहुत तेज या टिमटिमाती लाइट से माइग्रेन और सिरदर्द हो सकता है।

8. कुछ खास प्रकार के भोजन
चॉकलेट, चीज, कैफीन और शराब कुछ लोगों में सिरदर्द को ट्रिगर कर सकते हैं।

9. सेक्सुअल एक्टिविटीज
कभी-कभी सेक्सुअल एक्टिविटीज के दौरान भी सिरदर्द हो सकता है, खासकर माइग्रेन से पीड़ित लोगों को।

10. आइसक्रीम
अचानक बहुत ठंडी चीजें, जैसे ठंडा पानी या आइसक्रीम खाने से सिर में तेज दर्द हो सकता है। इसे ब्रेन फ्रीज भी कहते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here
Click Here