गूलर ताकत दे,
स्पर्म काउंट बढ़ाए

Health

आयुर्वेद में गूलर के फल, फूल, लकड़ी,
जड़, छाल, पत्ते और दूध हर हिस्से का
इस्तेमाल किया जाता है। गूलर की सब्जी
बहुत पौष्टिक मानी जाती है।

गूलर में आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम
जैसे ढेरों मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं।
इसीलिए कहते हैं कि गूलर के सेवन से
बुजुर्गों की जवानी भी लौट आती है।

गूलर के फल बहुत पौष्टिक होते हैं, इन्हें खाने से
कमजोरी दूर होती है। यह पुरुषों का स्पर्म काउंट
और सेक्शुअल पावर बढ़ाने में मददगार है।

विदारीकंद के पाउडर के साथ गूलर के सूखे
फलों का पाउडर घी और मिश्री में मिलाकर
खाने से शरीर को ताकत मिलती है।

गूलर के दूध या पत्ते के रस की कुछ बूंदें मिश्री
में डालकर खाने से ल्यूकोरिया में राहत मिलती है।
इसे शहद के साथ मिलाकर खाने से पीरियड्स
से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

गूलर की छाल का काढ़ा और कच्चे
फलों से बना रायता पीरियड्स में फायदेमंद
माना जाता है। इसकी जड़ का काढ़ा पीने से
बार-बार गर्भपात होना बंद हो जाता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here