हाइपर एसिडिटी के
घरेलू उपाय

Health

त्योहारों में मिठाइयां, पकवान और
ज्यादा तेल मसाला खाने से खट्टी डकार
आ रही हैं? पेट में गैस या इंफेक्शन है?

ओवरईटिंग, मसालेदार खाना, स्मोकिंग,
कोल्ड ड्रिंक, ड्रिंक और स्ट्रेस से भी खट्टी
डकारें आ सकती हैं। ऐसे में इन
घरेलू नुस्खों से आराम पा सकते हैं-

सुबह उठते ही खट्टी डकार आती है
तो एक गिलास नींबू पानी पी लें।
जल्दी आराम मिलेगा।

दोपहर में खट्टी डकार आ रही है तो
मीठी दही खाएं। पेट को ठंडक और
खट्टी डकार से राहत मिलेगी।

रात में खट्टी डकार आती है तो सौंफ के
साथ मिश्री खा लें। सौंफ पाचन तंत्र को बेहतर
बनाती है, पेट में गैस नहीं बनने देती और
मिश्री से पेट को ठंडक मिलती है।

जीरे को भून कर पीस लें। रोज खाने
के बाद एक गिलास पानी में आधा चम्मच
भुना जीरे का पाउडर और आधा चम्मच
काला नमक डालकर पिएं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here