डाइटिंग के दौरान लोग अक्सर कुछ गलतियां करते हैं, जिनका असर शरीर पर उल्टा होता है और वजन काबू में नहीं आ पाता। जानिए ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में।
1. कार्बोहाइड्रेट्स बंद करना
कई लोग वजन घटाने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स को पूरी तरह से अपनी डाइट से निकाल देते हैं। जबकि, शरीर को ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट्स की आवश्यकता होती है।
कार्बोहाइड्रेट्स को पूरी तरह से बंद करने से मसल्स की कमजोरी और थकान हो सकती है। लंबे समय तक लो-कार्ब डाइट से कुपोषण हो सकता है, किडनी खराब हो सकती है।
2. लो कैलोरी फूड
कुछ लोग तेजी से वजन घटाने के लिए कैलोरी बहुत कम कर देते हैं। बहुत कम कैलोरी लेने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है।
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक स्टडी के अनुसार, 1500 कैलोरी से कम खाने पर शरीर मसल्स को ब्रेकडाउन करने लगता है, जिससे कमजोरी, लो बीपी और डिहाइड्रेशन हो सकता है।
3. लिक्विड डाइट पर निर्भरता
केवल जूस और सूप पर आधारित डाइट से प्रोटीन और फाइबर की कमी हो सकती है, जिससे शरीर कमजोर पड़ता है।
एनसीबीआई की एक स्टडी के अनुसार, लिक्विड-ओनली डाइट से ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है, जिससे एनर्जी क्रैश और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
4. फैट्स पर पाबंदी
कुछ लोग सभी प्रकार के फैट्स को अपनी डाइट से हटा देते हैं। जबकि, हेल्दी फैट्स जैसे एवोकाडो, नट्स और ऑलिव ऑयल शरीर के लिए आवश्यक हैं।
फैट्स पूरी तरह हटाने से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जिससे महिलाओं में पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं और स्किन व हेयर डैमेज हो सकते हैं।
5. एक्सरसाइज न करना
केवल डाइटिंग पर ध्यान देना और व्यायाम को नजरअंदाज करना वजन घटाने में बाधा बन सकता है।
स्वस्थ तरीके से वजन घटाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज दोनों का संतुलन आवश्यक है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें