‘सर्वाइकल डिस्क हर्निएशन’ या गर्दन की नस दबने की समस्या से जूझ रहे 30-35 साल के कई मरीजों की सर्जरी की, जो आमतौर पर 50 की उम्र में देखने को मिलता है।
आजकल गर्दन के दर्द के मरीजों की उम्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जो दर्द पहले बुजुर्गों में आम था, अब वही परेशानी टीनएजर्स और जवान लोगों को होने लगी है। इसे 'टेक्स्ट नेक' कहते हैं।
नॉर्मल पोजिशन में हमारे सिर का वजन करीब 10 से 12 पाउंड होता है। लेकिन, जैसे ही हम मोबाइल देखने के लिए सिर को 15 डिग्री झुकाते हैं, हमारी गर्दन पर पड़ने वाला दबाव 27 पाउंड तक पहुंच जाता है।
अगर सिर 45 डिग्री तक झुका हो, तो यह दबाव आसानी से 49 पाउंड तक हो सकता है। यह हर दिन कई घंटों तक अपनी गर्दन पर 7 साल के बच्चे का वजन उठाने जैसा है, जिसे हमारी स्पाइन झेलती है।
फाॅर्टिस हाॅस्पिटल के डाॅ, जयेश सरधारा की मानें, तो गलत पोस्चर धीरे-धीरे मांसपेशियों में खिंचाव, लिगामेंट्स पर जोर, डिस्क पर दबाव और स्पाइन के नैचुरल बैलेंस के बिगड़ने का मुख्य कारण है।
Dr. Sardhara ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ‘सर्वाइकल डिस्क हर्निएशन’ या गर्दन की नस दबने की समस्या से जूझ रहे 30-35 साल के कई मरीजों की सर्जरी की, जो आमतौर पर 50 की उम्र में देखने को मिलता है।
इसकी वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि लंबे समय तक लगातार गलत पोस्चर में डिजिटल डिवाइसों के इस्तेमाल से यह होना आम है। साथ ही, बैठे रहने की आदत इस परेशानी को और बढ़ा देती है।
लंबे समय तक बैठने से कोर मसल्स कमजोर हो जाती हैं। ये मसल्स सही पोस्चर बनाए रखने में मदद करती हैं। इसके चलते लोगों में सिरदर्द, कंधों में दर्द और लगातार गर्दन में अकड़न जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।
क्वालिटी ऑफ लाइफ पर सीधा असर डालती इस समस्या से निजात पाने के लिए, Dr. Sardhara की सलाह है “20-20-20 रूल”, यानी हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें और 20 फीट दूर देखें।
साथ ही, मोबाइल और लैपटॉप को आंखों की सीध में रखें, गर्दन और कंधों की एक्सरसाइज करें और वर्कस्टेशन को एर्गोनॉमिक तरीके से तैयार करें, जिससे आराम से कुछ घंटे बैठकर काम किया जा सके।
यह बात तो तय है कि हमारी स्पाइन ‘डिजिटल पोस्चर’ के लिए नहीं बनी है। इसलिए, आज ही कुछ छोटी-छोटी सावधानियों से, कल होने वाले बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें