सेल्फ एबोर्शन
के खतरे 

Health

आज भी कई महिलाएं गर्भ ठहर जाने पर घर
पर खुद ही गर्भपात की कोशिश करती हैं, जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

कई महिलाएं मेडिकल से गोलियां लेकर घर पर
खुद ही अबॉर्शन की कोशिश करती हैं, लेकिन
ऐसा करना जानलेवा हो सकता है।

मेडिकल स्टोर्स में मिलने वाली गर्भपात की गोलियां बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करना गैरकानूनी है। इससे महिलाओं की जान को खतरा हो सकता है।

कई महिलाएं पपीता, कॉफी आदि का सेवन कर गर्भपात की कोशिश करती हैं, जिसके चलते कई
बार इतनी देर हो जाती है कि बाद में गर्भपात
मुश्किल हो जाता है। 

महिलाएं अब पार्टनर के बिना भी हॉस्पिटल जाकर गर्भपात करवा सकती हैं। इस प्रोसेस में गोपनीयता का ध्यान रखा जाता है, ताकि महिला को कोई परेशानी न हो।

गर्भपात कराने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से
ज्यादा होनी चाहिए।  उसे एक फॉर्म भरना पड़ता है,
 जिसमें ये जानकारी देनी होती है कि प्रेग्नेंसी
उनकी मर्जी से हुई, उनका बलात्कार नहीं हुआ है। 

अनचाहा गर्भ ठहरने पर महिलाओं को बिना देर
किए डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच
करानी चाहिए। 

सही समय पर डॉक्टर के पास जाने से सिर्फ
गोलियां खाकर गर्भपात हो जाता है।

डॉक्टर की देखरेख में गर्भपात कराने से इंफेक्शन
या यूटरस में कुछ रह जाने का खतरा नहीं रहता।
 अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्शन
का उपयोग करें। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here