सर्जरी के बाद भी टांकों का निशान कई सालों तक बना रहता है। कुछ टिप्स अपनाकर पेट, जांघ, हाथ और चेहरे पर बने इन निशानों से छुटकारा पा सकते हैं।
टांकों के निशान पर नींबू का रस लगाएं। दस मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। इसके बाद गर्म पानी से धोकर स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
आलू का रस नेचुरल तरीके से ब्लीचिंग का काम करता है। जिससे दाग-धब्बे गायब हो जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे कोई नुकसान भी नहीं होता।
रात को सोने से पहले टांकों के निशान पर सेब का सिरका लगाएं, फिर सूखने के लिए छोड़ दें। सुबह स्किन को साफ करें, इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।
क्रीम या दही के साथ हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे टांकों के निशान पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद स्किन को गर्म पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइजर लगा लें।
जैतून का तेल गर्म करके प्रभावित एरिया पर लगाएं और कुछ मिनट मसाज करें। तेल को स्किन पर लगा रहने दें। दिन में दो बार यह प्रक्रिया दोहराएं।
एलोवेरा जेल में विटामिन ए और विटामिन ई के कैप्सूल्स मिलाएं। इसे टांकों के निशान पर मसाज करके 15 मिनट के लिए छोड़ दे। फिर गुनगुने पानी से धो लें।
रोजाना सोने से पहले अरंडी के गर्म तेल से टांकों के निशान पर 15 से 20 मिनट तक मसाज करें। इससे भी दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।
शिया बटर को सर्जरी के निशान पर लगाएं। शिया बटर में मौजूद पोषक तत्व त्वचा की खूबसूरती लौटाएंगे और ऑपरेशन के दाग मिटा देंगे।