डिप्रेशन मनुष्य को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप में कमजोर बना देता है। कहीं आपको तो नहीं है डिप्रेशन? आइये जानते हैं इससे होने वाली परेशानियों
1.लगातार उदास रहना
खुद को अकेले महसूस करना और उदास रहना डिप्रेशन का बड़ा कारण हो सकता है। बिना किसी कारण परेशान या अधिक सोचना भी इसके संकेत हो सकते हैं।
2. रुचि में बदलाव आना
किसी भी काम में मन न लगना। सोचने और समझने की क्षमता कम होना जैसे संकेत भी डिप्रेशन की वजह हो सकता है।
3. चिड़चिड़ापन होना
बिना वजह अवसाद में रहना, चिड़चिड़ापन होने जैसे संकेत दिखाई दें तो समझ जाएं कि कहीं न कहीं आप भी डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं।
4.खुद को दोषी ठहराना
कोई भी गलती होने पर खुद को दोषी मान लेना जैसे कारण भी डिप्रेशन के कारण हो सकते हैं। बिना कारण खुद को बेकार या दोषी ठहराते रहना भी लक्षण दिखाई देते हैं।
5.आत्महत्या के विचार
खुद के बारे में गलत विचारधारा बना लेना। बार-बार मरने की कोशिश या फिर आत्महत्या के विचारों का मन में आना भी डिप्रेशन का कारण हो सकता हैं।
6.ध्यान लगाने में परेशानी होना
कोई भी काम करने में परेशानी होना या फिर ध्यान न लगा पाना भी डिप्रेशन का कारण हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
7.हमेशा थका हुआ महसूस करना
काम करने में कठिनाई होना या फिर थोड़े से ही काम में थक जाना। शरीर का हमेशा गिरा गिरा सा महसूस करना जैसे संकेत डिप्रेशन का कारण हो सकते हैं।
8.नींद में परिवर्तन
नींद में बदलाव होना,जैसे कि नींद कम या अधिक आना। रात भर बेवजह की बातों पर ध्यान लगाना डिप्रेशन में ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं।
9.शारीरिक गतिविधियों में बदलाव होनाभूख कम लगना या अधिक लगना, जिसके कारण वजन कम या ज्यादा होने लगता है। सिरदर्द भी इसका मुख्य लक्षण है।
10. पाचन तंत्र पर प्रभाव
पेट का खराब रहना,कब्ज या फिर पेट दर्द होना। डिप्रेशन के कारण हमारे पाचन तंत्र पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें