नेचुरल तरीके से
बढ़ाएं लंबाई

Health

लड़के हों या लड़कियां, पार्टनर चुनते
वक्त उसकी लंबाई पर खास ध्यान देते हैं।
कई नौकरियों के लिए भी लंबाई निर्धारित है।

करियर से लेकर रिलेशनशिप तक पर हाइट
का असर कहीं न कहीं पड़ता ही है। यही
वजह है कि अधिकतर लोग चाहते हैं कि
उनके बच्चे लंबे हों।

इसीलिए कई बार पेरेंट्स बच्चों को
तरह-तरह के सप्लीमेंट्स भी देने लगते हैं।
मार्केट में उन्हें गुमराह करने के लिए कई
तरह के प्रोडक्ट भी मिलने लगे हैं।

लेकिन, अगर कई बातों का ख्याल रखा
जाए तो नेचुरल तरीके से बच्चों की लंबाई
बढ़ सकती है। इसके लिए किसी भी दवा
की जरूरत नहीं पड़ती।

अच्छी हाइट के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है
हेल्दी डाइट। अच्छा खाना शरीर में पोषक
तत्वों की कमी नहीं होने देता। इससे लंबाई
बढ़ने में मदद मिलती है।

लंबाई बढ़ाने वाले हॉर्मोंस के लिए प्रोटीन,
विटामिन और मिनरल्स जरूरी होते हैं, ताकि
बच्चों की लंबाई बढ़ सके।

ये पोषक तत्व हरी सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट्स,
अंडे और बींस में पर्याप्त मात्रा में मिल जाते हैं।
इनसे मिलने वाला कैल्शियम बढ़ते बच्चों
के लिए बहुत जरूरी है।

कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि
फिजिकल एक्टिविटीज से हडि्डयों समेत
पूरे शरीर का विकास अच्छी तरह से होता है।

इसलिए बच्चों को नियमित रूप से दौड़भाग
वाले खेल, एरोबिक्स और एक्सरसाइज
करवाएं। स्विमिंग भी बच्चों के विकास में
मददगार मानी जाती है।

डाइट और एक्सरसाइज के साथ ही पर्याप्त
नींद और आराम भी जरूरी है। सोने के
दौरान बॉडी में ग्रोथ हॉर्मोंस रिलीज होते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here