Health

आंखें क्यों हो जाती हैं गुलाबी?

पिंक आई या कंजंक्टिवाइटिस ऐसी स्थिति है, जिसमें आपकी आंखों का सफेद हिस्सा, जिसको स्क्लेरा कहा जाता है, वह गुलाबी या लाल पड़ जाता है।

आंखों में जलन और सूजन होने लगती है। आंखों से लगातार आंसू निकलते रहते हैं और पीले रंग का डिस्चार्ज भी होने लगता है।

कंजंक्टिवाइटिस की वजह से सुबह सोकर उठने के बाद आंखों की पलकें इस डिस्चार्ज की वजह से चिपक जाती हैं।

पिंक आई की समस्या कई प्रकार की होती है, जैसे वायरल कंजंक्टिवाइटिस, बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस, एलर्जी कंजंक्टिवाइटिस और इरिटेंट कंजंक्टिवाइटिस।

पिंक आई होने के कारण आपकी आंखों में होने वाली खुजली या जलन की वजह से उन्हें बार-बार रगड़ने का मन करता है।

पिंक आइज के कारण आपकी पलकों में भी सूजन हो सकती है, खासकर अगर यह एलर्जी या किसी संक्रमण के कारण हो।

पिंक आई की वजह से देखने में परेशानी होने लगती है। तेज रोशनी में आंखों में तनाव और दर्द का अनुभव होता है।

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here
Click Here