Health

डाइटिंग के समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

1. बिल्कुल भी न खाना
कुछ लोग डाइटिंग करने का मतलब कुछ भी न खाना समझते हैं। बिल्कुल भी न खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और भूख बढ़ती है। जिसकी वजह से लोग बाद में ओवरईटिंग करते हैं।

2. सिर्फ सलाद या फल खाना
शरीर सिर्फ सलाद या फल के दम पर नहीं चल सकता। शरीर को प्रोटीन, मिनरल्स, फैट, कार्ब्स हर चीज की जरूरत है। एक संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। 

3. कम पानी पीना
डाइटिंग करते समय अगर आप कम पानी पिएंगे तो मेटाबॉलिज्म धीमा होगा। डिहाइड्रेशन की वजह से थकान और सर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

4. पोषण नहीं, कैलोरी गिनना 
कम कैलोरी का मतलब हमेशा सेहतमंद ही नहीं होता। सिर्फ कैलोरी कम कर देने से पोषण पूरा नहीं होगा। शरीर के लिए सारे न्यूट्रिएंट्स जरूरी हैं जो एक संतुलित भोजन से ही मिल पाएंगे। 

5. लंबे समय तक भूखा रहना
लंबे समय तक भूखा रहने से शरीर ‘स्टार्वेशन मोड’ में चला जाता है। इससे भूख बढ़ेगी और बाद में आप ओवरईटिंग करेंगे जो वजन घटाने के लिहाज से गलत है। 

6. सिर्फ डाइटिंग से उम्मीद रखना
फिट होने के लिए सिर्फ डाइटिंग पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। रोज थोड़ी बहुत कसरत भी जरूरी है। इससे वजन में कमी के साथ-साथ शरीर में मजबूती भी आएगी। 

7. क्रैश डाइट लेना
तेजी से वजन घटाने का दावा करने वाली क्रैश डाइट अक्सर ही मसल लॉस का कारण बनती है। जैसे ही आप यह डाइट बंद करेंगे वजन दोबारा बढ़ेगा। ये शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

8. वजन घटते ही डाइट छोड़ देना
वजन घटते ही डाइट छोड़ देना आपके वजन को फिर से बढ़ा देगा। एक सस्टेनेबल लाइफस्टाइल के लिए धीरे-धीरे किए गए बदलाव जरूरी हैं, न की अस्थाई डाइट।

9. प्रोसेस्ड फूड ऑप्शन्स पर भरोसा 
मार्केट में मिलने वाला डाइट फूड अक्सर प्रोसेस्ड होता है। इसमें शुगर, सोडियम और आर्टिफिशियल चीजों की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

10. बिना एक्सपर्ट की सलाह
के डाइट करना
हर शरीर की जरूरत अलग होती है। सिर्फ इंटरनेट या दूसरों की देखा-देखी डाइट करने से बेहतर है आप न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह लें जो आपको आपके शरीर के हिसाब से गाइड करे।

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here
Click Here