लिपस्टिक के गलत
शेड का सही
इस्तेमाल 

Beauty

नई लिपस्टिक खरीदते समय कई बार हम ऐसा शेड चुन लेते हैं जो हमारी स्किन टोन पर सूट नहीं करता। 

अगर आपने भी ऐसा कोई लिपस्टिक शेड खरीद लिया है जिसे आप इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं तो उसे अप्लाई करने का
तरीका बदलें। 

अगर आपने ऐसी मैट लिपस्टिक खरीद ली जिसे लगाते ही होंठ सूखने लगते हैं, तो लिपस्टिक के बाद लिप ग्लॉस या पेट्रोलियम जेली लगाएं। 

अगर बहुत ज्यादा ग्लॉसी लिपस्टिक खरीद ली है, तो इसे लगाने के बाद ऊपर से लिप लाइनर लगाएं। इससे आपको मैट लुक मिलेगा। 

बहुत लाइट लिपस्टिक खरीद ली है तो उसे
लगाने के बाद ब्राइट कलर का लिप लाइनर
 लगाने से नया शेड क्रिएट हो जाएगा। 

डल शेड की लिपस्टिक को फ्रेश लुक देने के
लिए इसे लगाने से पहले मनपसंद लिप लाइनर
से होंठों को फिल करें, लिपस्टिक लंबे समय
तक टिकी रहेगी। 

डार्क शेड की लिपस्टिक खरीद ली है तो इसे अप्लाई करने के बाद टिशू पेपर से एक्स्ट्रा लिपस्टिक हटा दें। इससे शेड
हल्का हो जाएगा। 

डार्क ब्राउन शेड की लिपस्टिक के ऊपर लाइट पिंक शेड की लिपस्टिक लगाएं। दो शेड्स ब्लेंड होने पर लिपस्टिक का इफेक्ट अच्छा आता है। 

डार्क कलर की लिपस्टिक को लाइट करने
के लिए इसे कंसीलर के साथ ब्लेंड करके
भी लगाया जा सकता है। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here